Homeराजनीतमानसिक आरोग्यशाला में जाकर पीड़ित लोगों से मिली जन नेत्री श्वेता सिंह

मानसिक आरोग्यशाला में जाकर पीड़ित लोगों से मिली जन नेत्री श्वेता सिंह

Koilwar पीड़ित लोगों के बीच वस्त्र एवं फूड पैकेट का हुआ वितरण

कहाः मानसिक रुप से पीडित लोग भी हमारे समाज व परिवार के अंग

कोईलवर/संदेश (अजेश पाठक)। Koilwar प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को शाहाबाद के महिलाओं द्वारा विशेष सम्मान दिया गया। “महिला गौरव” जन नेत्री श्वेता सिंह (भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा सह सकड्डी पंचायत मुखिया) ने अपने संदेश विधानसभा के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।

jay kumar

इस दौरान बिहार के कोईलवर (Koilwar) में स्थित एकमात्र मानसिक आरोग्यशाला में स्वयं जाकर सभी मानसिक रूप से पीड़ित लोगों से मिली और उन्हें वस्त्र एवं फूड पैकेट दिया उसके पश्चात उन्होंने कहा कि इनकी मदद कर के हमारे प्रधानमंत्री का जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया है और इनकी सेवा करके मुझे बेहद खुशी महसूस हुई। उसके पश्चात डॉक्टरों से मिलकर उन मरीजों को हर संभव मदद करने का प्रयास का वादा किया।

नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को शाहाबाद के महिलाओं द्वारा दिया गया विशेष सम्मान

श्रीमती श्वेता सिंह ने कहा कि सभी लोग हर किसी के दुख-सुख में शामिल हो जाते हैं। परंतु इनसे मिलने कोई नहीं आता। जबकि यह गलत बात है। ये लोग भी हमारे ही समाज के अंग है और इनके भी कहीं न कहीं परिवार है और उनसे हम लोग जुड़े हुए हैं। भले ही वह मानवता के नाते ही क्यों न हो। जिस प्रकार हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज में रहने वाले हैं। हर व्यक्ति के बारे में सोचते हैं। उसी प्रकार हमें भी चाहिए कि हम सभी की मदद करें। माना कि यह लोग सोच समझ नहीं पाते हैं। लेकिन हम लोग तो सोच समझ पाते हैं। अतः हमें इनकी मदद के लिए हमेशा अग्रसर रहना चाहिए।

एक महिला को Koilwar मानसिक आरोग्यशाला में मदद के लिए आता देख डॉक्टरों ने बड़े हर्ष के साथ कहा कि अब हमारा समाज बदल रहा है। वस्त्र वितरण के उपरांत डॉक्टरों ने उन्हें अपने कैंपस में भ्रमण कराया एवं कैंपस में विभिन्न चीजों को बढ़ावा देने हेतु उनसे आग्रह किया। जिसमें उन्होंने उन सभी पीड़ितों के लिए मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराने हेतु आग्रह किया। इस दौरे के उपरांत श्रीमती सिंह उनसे विदा लेने लगी है। वहां उपस्थित सभी लोगों ने जमकर उनकी तारीफ की एवं धन्यवाद देकर कहा है कि आप हमेशा हमारे यहां आते रहिएगा। तो इस पर श्वेता सिंह ने कहा कि यह हमारे मिलन का अंत नहीं आरंभ है।

कार्यक्रम में बीजेपी नेत्री श्रीमती श्वेता सिंह के साथ कोईलवर नगर अध्यक्ष संजीत रजक, कोइलवर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार दास, संदेश मंडल अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, पूर्व कोइलवर नगर मंडल अध्यक्ष ऋतुराज, महिला मोर्चा कोइलवर (Koilwar) नगर अध्यक्ष शकुंतला, महामंत्री चंदन निषाद, बजरंग दल संयोजक रोशन सिंह दशरथ कुशवाहा, शेखर गुप्ता, उपेंद्र तिवारी, कुशेश्वर सिंह, अखिलेश कुमार मिश्रा, अंबुज कुमार सिंह, धनंजय यादव, सतीश, हर्ष, गुंजन सिंह, अनिल सिंह, रिंकू सिंह, मनोज सिंह (फुलारी), रवीश ओझा (खंडोल), उधारी बाबा (रामाषाढ) आदि कई थे।

आरा में महिला मरीज के पेट से डॉ. विकास सिंह ने ऑपरेशन कर निकाला 20 किलो का ट्यूमर

संभल कर रहे इस बार बिहार में चुनाव भी है और कोरोना भी..

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular