HomeNewsसांसद रामकृपाल यादव ने पाटलीपुत्रा जंक्शन पर एस्केलेटर एवं अन्य यात्री सुविधाओं...

सांसद रामकृपाल यादव ने पाटलीपुत्रा जंक्शन पर एस्केलेटर एवं अन्य यात्री सुविधाओं का किया उद्धाटन

मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार ने वेब लिंक में उपस्थित MP Ramkripal Yadav सहित सभी अतिथियों का किया स्वागत

बिहार/पटना। पाटलीपुत्रा सांसद रामकृपाल यादव (MP Ramkripal Yadav) के द्वारा वेबेक्स ऑनलाईन विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पाटलीपुत्रा स्टेशन पर ट्वीन एस्केलेटर सहित ट्रेन इन्डीकेशन बोर्ड, कोच इन्डीकेशन बोर्ड तथा कोच गाईडेन्स प्रणाली एवं दानापुर स्टेशन पर ट्रेन इन्डीकेशन बोर्ड, कोच इन्डीकेशन बोर्ड तथा कोच गाईडेन्स प्रणाली का उद्धाटन किया गया।

jay kumar

इस अवसर पर सांसद रामकृपाल यादव (MP Ramkripal Yadav) ने कहा कि पाटलीपुत्रा स्टेशन पर एस्केलेटर की सुविधा हो जाने से खासकर बुजुर्ग यात्री सहित अन्य सभी यात्रियों को काफी सहुलियत होगी। सर्वप्रथम मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार ने वेब लिंक में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किये तथा मंडल में चल रहे विकास कार्यों की चर्चा की।

वेबलिंक के माध्यम से उद्धाटन के मौके मंडल के अधिकारी अरविन्द कुमार रजक, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन), सुजीत कुमार झा, वरीय मंडल अभियंता (समन्वय), गौरव कुमार, वरीय मंडल विधुत् अभियंता (सामान्य) शामिल थे। वेब लिंक कार्यक्रम का संचालन आधार राज, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक/दानापुर तथा धन्यवाद ज्ञापन रवीश कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) दानापुर द्वारा किया गया।

आरा में महिला मरीज के पेट से डॉ. विकास सिंह ने ऑपरेशन कर निकाला 20 किलो का ट्यूमर

संभल कर रहे इस बार बिहार में चुनाव भी है और कोरोना भी..

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular