Homeमनोरंजनकलाआरा की कथक नृत्यांगना सोनम कुमारी ने प्रस्तुत किया लाइव कथक

आरा की कथक नृत्यांगना सोनम कुमारी ने प्रस्तुत किया लाइव कथक

सोनम (Sonam Ara) को छपरा घराना द्वारा अचीवर अवार्ड से किया गया सम्मनित

आरा। अपराजिता सम्मान से सम्मनित कथक नृत्यांगना सोनम (Sonam Ara) ने छपरा घराना के अंतर्राष्ट्रीय लाइव शो में कथक प्रस्तुत कर आरा का गौरव बढ़ाया। सोनम ने कथक की शुरुआत मां दुर्गा की स्तुति से की। वही सोनम ने तीन ताल में उपज, ठाट, उठान, आमद, चक्करदार टुकड़ा, परन, विभिन्न जाति में अलग-अलग क्लिष्ट बंदिशों को प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।

कथक का समापन ठुमरी “सैंया रूठ गए मैं मनाती रही” पर मनोहारी भाव से हुआ। कार्यक्रम में सूरजकांत पाण्डेय की तबला संगति ने अद्भुत छटा बिखेरी। युवा गायक रोहित कुमार ने स्वरों से रंग भरा। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय गायक पंडित रामप्रकाश मिश्र ने कहा कि आरा शास्त्रीय संगीत का ऐतिहासिक क्षेत्र हैं। आरा की शास्त्रीय प्रतिभाओं ने कई कीर्ति कायम की है।

नृत्यांगना सोनम के गुरु बक्शी विकास ने कहा कि सोनम (Sonam Ara) का नाम कथक के क्षेत्र में काफी तेजी से बढ़ रहा हैं। आरा में रहकर अपनी साधना के बदौलत सोनम नित नई ऊचाई को छू रही है। आगामी दिनों में सोनम कई अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमो में कथक प्रस्तुत करेंगी।

पंडित सुधाकर कश्यप ने नृत्यांगना सोनम (Sonam Ara) को छपरा घराना अचीवर अवार्ड से सम्मनित किया। कार्यक्रम में सोनम ने कहा कि जिस प्रकार भागीरथ ऋषि ने इस धरा पर गंगा को लाया। वैसे ही कथक गुरु बक्शी विकास ने आरा में शास्त्रीय संगीत की गंगा को पुनः स्थापित करने का प्रयास किया है। गुरु विकास की तालीम के बदौलत ही कथक करना हम जैसे साधारण परिवार के लोगों के लिए संभव हो पाया हैं।

इस लाइव कार्यक्रम में देश के जाने माने कलाकारों में मुंबई से पंडित काली नाथ मिश्र, अमृतसर से डॉ. प्रभाकर कश्यप, पंडित बच्चन महाराज, दिल्ली से तबला वादक अमृतेश शांडिल्य समेत कई संगीत प्रेमी भी शामिल हुए।

आरा में महिला मरीज के पेट से डॉ. विकास सिंह ने ऑपरेशन कर निकाला 20 किलो का ट्यूमर

संभल कर रहे इस बार बिहार में चुनाव भी है और कोरोना भी..

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular