HomeNewsविषैले सांप के डंसने से किशोर समेत दो की हालत बिगड़ी

विषैले सांप के डंसने से किशोर समेत दो की हालत बिगड़ी

Ara Udwantnagar-भोजपुर जिले के टाउन एवं उदवंतनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह घटी घटना

आरा। Ara Udwantnagar- भोजपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विषैले सांप के डंसने एक किशोर समेत दो की हालत बिगड़ गई। दोनो को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। पहली घटना टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा गांव स्थित चिमनी भट्टा की है। जहां विषैले सांप के डंसने से एक किशोर की हालत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त किशोर पश्चिम बंगाल के धुबड़ी जिला के हाथीजुहा थाना क्षेत्र के तामाहाट गांव निवासी जसीमुद्दीन का 15 वर्षीय पुत्र हसन अली है। वह काम के सिलसिले से आरा के धनुपरा आया था। आज सुबह वह काम कर रहा था। उसी दौरान विषैले सांप ने उसे डंस लिया।

दूसरी घटना (Ara Udwantnagar) उदवंतनगर थाना क्षेत्र के छोटकी सासाराम गांव की है। जहां कपड़ा डालने के दौरान विषैले सांप ने एक अधेड़ महिला को डंस लिया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार उक्त महिला छोटकी सासाराम गांव निवासी 55 वर्षीया राधिका देवी है। आज सुबह वह कपड़ा डाल रही थी। उसी दौरान विषैले सांप ने उसे डंस लिया।

भोजपुर में हथियारबंद अपराधियों ने कोचिंग संचालक को मारी चार गोली, पटना रेफर

यहां इतना सन्नाटा क्यों है भाई..? पैराशूट उम्मीदवारों के खिलाफ शाहपुर भाजपा कार्यकर्ता पटना में डटें

बिहार में जमीन के म्यूटेशन में अब लगेगा दोगुना समय,बिहार सरकार ने भूमि दाखिल खारिज नियमावली में फिर किया बदलाव

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular