HomeNewsलालू डेरा में ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया दियारा इलाका

लालू डेरा में ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया दियारा इलाका

Lalu Dera Shahpur Bhojpur – दबंग नामजदों ने दरवाजे पर चढ़कर दर्जनों राउंड फायरिंग की

आरा।शाहपुर-Lalu Dera Shahpur Bhojpur- भोजपुर जिला से बड़ी खबर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के कारनामेपुर ओपी अंतर्गत लालू के डेरा गांव में भूमि विवाद एवं पूर्व के विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा दरवाजे पर चढ़कर करीब दर्जन राउंड हवाई फायरिंग की गई। जिसके कारण लालू डेरा गांव के रहने वाले देव रतन यादव के घर के लोग घंटों घर में दुबके रहे।

jay kumar

पीड़ित पक्ष के हरेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार के दोपहर बाद गांव के कुछ दबंग नामजद लोग द्वारा हमारे दरवाजे पर चढ़कर दर्जनों राउंड फायरिंग की। साथ ही साथ दबंगो ने घर पर चढ़कर काफी हंगामा भी किया। घर के लोग अंदर से दरवाजा बंद कर अनहोनी की डर से ख़ौफ़ में रहे। दबंगों की दबंगई के कारण घर के महिला एवं बच्चे तथा बुजुर्ग दहशत के मारे सहमे हुए है।

स्थानीय कारनामेपुर ओपी पुलिस सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची और चारो तरफ बिखरे पड़े कारतूस के कई खोखे बरामद किए। दबंगों द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग के इस संबंध में पीड़ित पक्ष द्वारा कारनामेपुर ओपी में नामजद लोगों के विरुद्ध फायरिंग करने तथा जबरन जमीन हथियाने को लेकर आवेदन दिया गया है। ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि गोली चलने की सूचना है और पुलिस द्वारा कारतूस के खोखे भी घटनास्थल से बरामद किया गया है। इसकी छानबीन की जा रही है।

Bijay singh

Most Popular