Ara Sadar Hospital -ऑपरेशन के दौरान बाएं हाथ के केहुनी के समीप में लगाया गया राॅड
चिकित्सक डॉ. महावीर प्रसाद गुप्ता ने किया सफलतापूर्वक ऑपरेशन
आरा सदर अस्पताल (Ara Sadar Hospital) के ओटी में शनिवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. महावीर प्रसाद गुप्ता ने मरीज के टूटे हाथ की हड्डी का ऑपरेशन किया। तकरीबन एक घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है।
सदर अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.महावीर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मारपीट के दौरान जख्मी युवक का बायां हाथ की हड्डी टूट गई थी। आज उसके बाएं हाथ की टूटी हड्डी का ऑपरेशन किया गया। डाॅ. गुप्ता ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान मरीज के बाएं हाथ की केहुनी के नीचे लोहे का रॉड लगाया गया। ऑपरेशन करीब एक घंटे तक चला।उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति बिल्कुल ठीक है।हालांकि अभी उसे निगरानी में रखा जाएगा। ऑपरेशन में सहयोगी के रुप में मुर्छक डॉ. उदय कुमार, एएनएम रंजना कुमारी एवं प्रभु जी भी मौजूद थे।
लकडी के प्लाई को काटकर बनाए गए तहखाने से हो रही थी शराब की तस्करी
गंदगी मुक्त मेरा गांव विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता में देश भर में मिला है तीसरा स्थान
भाकपा-माले के सुदामा प्रसाद ने गीता पांडे को महज 272 वोटो से शिकस्त दी थी


