Araria jail – पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर काराधीक्षक द्वारा की गई कार्रवाई
अन्य कुख्यात अपराधियों की सूची बनाकर कर भेजने की हो रही तैयारी
आरा। Araria jail भोजपुर पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय के निर्देश पर मंडल कारा के अधीक्षक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कारा की विधि व्यवस्था, जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु तथा आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए मंडल कारा में संसीमित 5 (पांच) कुख्यात अपराधियों बोतल महतो उर्फ सिक्कू उर्फ शशी कपुर कुशवाहा, चुन्नु महतो, प्रकाश माली, विकास यादव एवं कृष्णा कुमार को मंडल कारा, अररिया (Araria jail) भेजा गया है। जिला पुलिस बल के समुचित सशस्त्र अभिरक्षा में 24 अक्टूबर की रात्रि लगभग 10 बजे सभी को स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावे बचे हुए और विशेष कुख्यात अपराधियों की सूची तैयार कर भेजने की तैयारी की जा रही है।


