HomeNewsबालू लदे ट्रक ने बाइक सवार तीन को रौंदा, महिला की मौत

बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार तीन को रौंदा, महिला की मौत

Narayanpur Bazar Bhojpur – नारायणपुर बाजार के समीप घटी घटना

Narayanpur Bazar Bhojpur आरा। आरा-अरवल मार्ग पर नारायणपुर बाजार के समीप सोमवार की दोपहर बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। इसमें एक महिला की मौत हो गई। वहीं मृतका का फुफेरा भाई व उसकी पत्नी घायल हो गई। घायल दंपति को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

jay kumar

हादसे में मृतका के फुफेरा भाई व उसकी पत्नी जख्मी

जानकारी के अनुसार मृत महिला नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो निवासी रेणु देवी है। वहीं मृतका का फुफेरा भाई बबलू पासवान व उसकी पत्नी आरती देवी है। हादसे में आरती देवी को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जाता है कि डब्लू पासवान,अपनी पत्नी आरती देवी व ममेरी बहन रेणु देवी के साथ बाइक से दवा लेने नारायणपुर जा रहा था। इसी क्रम में बालू लदे ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दिया। सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आई। वहीं मृतका के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया जा रहा है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular