Advocate Saheb Singh – टाउन थाना क्षेत्र के सुंदरनगर मोहल्ले में सोमवार की शाम मारी गयी थी गोली
पटना के निजी अस्पताल में अधिवक्ता ने तोडा दम
Advocate Saheb Singh आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के सुंदरनगर मोहल्ले में सोमवार की शाम अपराधियों की गोली से जख्मी अधिवक्ता की मौत हो गयी। इलाज के दौरान पटना के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि अपराधियों ने उन्हें सर तथा पीठ में 2 गोली मारी थी।
भोजपुर जिले के अधिवक्ताओं में शोक की लहर
घटना के बाद जिले के अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के अनुसार मृत अधिवक्ता सुंदरनगर निवासी स्व. ब्रह्म नारायण सिंह के पुत्र प्रीतम नारायण सिंह उर्फ साहेब सिंह हैं। उनकी पत्नी नीलू सिंह भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष एवं सक्रिय नेता है।

एसपी बोलेः दोषियों पर की जाएगी त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही एसपी हर किशोर राय, सदर एसडीपीओ पंकज कुमार रावत, नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, नवादा थानाध्यक्ष संजीव कुमार दलबल के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मृतक के पुत्र प्रियदर्शी ने बताया कि उनके पिताजी का चाचा से ही जमीन को लेकर एक साल पूर्व से विवाद चला रहा है। घटना का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। एसपी हर किशोर राय ने कहा कि आज शाम जब वह बाइक से कोर्ट से घर लौट रहे थे। तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोका और चाचा बोल कर उनसे हाल-चाल पूरा पूछा। इसके बाद उन्हें गोली मार दी। अभी प्रथम सूत्र मिला है, उसी के आधार पर छानबीन की जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
Mirganj Ara – आरा में हथियारबंद बदमाशो ने युवक को मारी गोली
counting of votes – आम नागरिकों के लिए भोजपुर जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश


