HomeNewsआरा से बड़ी खबर: हथियारबंद अपराधियों ने अधिवक्ता को मारी गोली

आरा से बड़ी खबर: हथियारबंद अपराधियों ने अधिवक्ता को मारी गोली

shoot advocate in Ara टाउन थाना क्षेत्र के सुन्दर नगर की घटना

इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल से पटना रेफर

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस छानबीन में जुटी

shoot advocate in Ara आरा। टाउन थाना क्षेत्र के सुंदरनगर मोहल्ले के समीप सोमवार की शाम बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक अधिवक्ता को गोली मार दी। गोली उनके सर के पास लगी है। उन्हें इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी मौके से भाग निकले। अपराधियों की संख्या दो बताई जा रही है।

jay kumar

जिला बार एसोसिएशन के सचिव ने अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने कि मांग की

जानकारी के मुताबिक जख्मी अधिवक्ता शहर के सुंदर नगर निवासी प्रीतम नारायण सिंह उर्फ साहेब सिंह है। बताया जाता है कि वे कोर्ट से बाइक द्वारा अपने घर जा रहे थे। इसी बीच सुंदर नगर मोहल्ले के मोड़ पर दो की संख्या में बाइक सवार अपराधी पहुंचे और उन्हें काफी करीब से सर के पास गोली मार दी। सूचना पाकर पुलिस के वरीय अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। जिला बार एसोसिएशन के सचिव विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह ने अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग एसपी से की है।

Khabreapki.com देखें- खबरें आपकी – फेसबुक पेज – वीडियो न्यूज – अन्य खबरें

Mirganj Ara – आरा में हथियारबंद बदमाशो ने युवक को मारी गोली

counting of votes – आम नागरिकों के लिए भोजपुर जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

Dhanjay murder case – हत्याकांड में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी, पुलिस के समक्ष गंभीर चुनौती

देखें राजनीति जगत की खबरें – किस नेता को जीत का मंत्र दिया झारखंड के दिग्गज नेता सरयू राय ने

देखें स्वास्थ्य संबंधित खबरें – आरा शहर के चंदवा स्थित अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हॉस्पिटल

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular