HomeNewsलोडेड पिस्टल और गोली के साथ रंगदार गिरफ्तार

लोडेड पिस्टल और गोली के साथ रंगदार गिरफ्तार

Rangdar Ara अभिषेक पासवान गौसगंज डिपो के पास हथियार चमका रहा था

Rangdar Ara आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र गौसगंज डिपो के पास से पुलिस ने एक रंगदार को दबोच लिया। उसके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल और एक गोली बरामद की गयी। पकड़ा गया रंगदार अभिषेक पासवान है। टाउन थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार अभिषेक पासवान दो दिनों से गौसगंज डिपो के पास हथियार चमका रहा और रंगदारी कर रहा था। इसकी सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के क्रम में लोडेड देसी पिस्टल बरामद किया गया। इसे लेकर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस द्वारा हथियार के बारे में पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया।

Bhojpur-पुलिस कंट्रोल रूम के तीन नंबरों पर करें कॉल, तुरंत मिलेगी मदद

बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आरा में 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 9 दिसंबर से

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular