Homeबिहारआरा भोजपुरसंदिग्ध स्थिति में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, हत्या की...

संदिग्ध स्थिति में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, हत्या की आशंका

Teerthakul Sandesh Bhojpur – मृत महिला के बेटे ने पड़ोसी पर खाने में जहर देकर हत्या करने का लगाया आरोप

Teerthakul Sandesh Bhojpur आरा। भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकौल गांव में संदिग्ध स्थिति में जहरीला पदार्थ खाने से एक महिला की मौत हो गई। रात में अपने घर में सोयी महिला शुक्रवार की सुबह मृत मिली। मृत महिला तीर्थकौल गांव निवासी रविन्द्र खलीफा की पत्नी सूर्य कुमारी देवी है। इधर, महिला की परिजनों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर संदेश थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। 

jay kumar

पड़ोसी के घर से आने के बाद रात में सोयी तो सुबह मृत अवस्था में मिली महिला

घटना को लेकर गांव Teerthakul Sandesh Bhojpur एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने पड़ोसी पर थाने में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। घटना के संबंध में बड़े बेटे राहुल ने बताया कि उसकी मां का गांव के ही एक व्यक्ति के उनके घर पर आना जाना था। उसको लेकर उस शख्स की पत्नी और बेटे झगड़ा किया करते थे। गुरुवार की शाम भी मां उस शख्स के घर पर गई थी। उसके बाद जब वह देर शाम घर वापस लौटी और सो गई। शुक्रवार की सुबह जब वह देर तक नहीं उठी तो वे लोग उसे उठाने गये। तभी उन्होंने देखा कि वह मृत अवस्था में पड़ी थी।

शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद छानबीन में जुटी पुलिस

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। इस मामले में थाने में आवेदन भी दिया गया है। उसमें गांव के ही उस व्यक्ति की पत्नी और बेटे पर खाने में जहर देकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से इस मामले की छानबीन कर रही है। महिला की मौत के बाद घर में रोना-धोना मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है कि महिला का पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। बड़ा बेटा राहुल खलीफा पटना में रहकर मजदूरी करता है। बताया जाता है कि महिला को दो पुत्र राहुल खलीफा, गुड्डू खलीफा, पुत्री मोबिना, खुशबू, साजना और गुड़िया है।

भोजपुर हर्ष फायरिंग रोकने के विवाद में चली गोली, युवक की मौत

एक फूल दो माली वाली प्रेम कहानी में मारा गया बालू कारोबारी

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular