HomeNewsक्राइमभोजपुर हर्ष फायरिंग रोकने के विवाद में चली गोली, युवक की मौत

भोजपुर हर्ष फायरिंग रोकने के विवाद में चली गोली, युवक की मौत

Pardiya Bhojpur विवाद बढ़ने के बाद फायरिंग में युवक की चली गयी जान

Pardiya Bhojpur आरा। भोजपुर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से कुछ मौत घटनाएं घट जा रही है। तो कोई जख्मी हो जा रहा है का मामला लगातार बढ़ रहा है। ऐसा ही एक मामला भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया (Pardiya Bhojpur) गांव से सामने आया है। जहां शुक्रवार की रात्रि बारात में हर्ष फायरिंग रोकने के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

jay kumar

मिली जानकारी के मुताबिक बारात सासाराम से भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना के पडरिया गांव में आई हुई थी। बारात के ही कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे। जिसके बाद गांव के लोगों ने उनको फायरिंग करने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष में विवाद बढ़ने लगा। विवाद बढ़ने के बाद बारात में आये एक व्यक्ति ने रायफल से युवक को गोली मार दी। जिसके बाद उसकी मौत मौके पर ही हो गई। मृतक चरपोखरी गांव निवासी विश्वनाथ सिंह के 25 वर्षीय पुत्र निकेश कुमार है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा के सदर अस्पताल लाया गया है। वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट चुकी है।

एक फूल दो माली वाली प्रेम कहानी में मारा गया बालू कारोबारी

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular