HomeNewsक्राइमआरा में टहलने निकले किसान की गोली मारकर हत्या

आरा में टहलने निकले किसान की गोली मारकर हत्या

Alipur-Jamira मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अलीपुर-जमीरा रोड में पैक्स गोदाम के पास घटी घटना

घटना का कारण स्पष्ट नहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

आरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के Alipur-Jamira अलीपुर-जमीरा रोड में पैक्स गोदाम के समीप रविवार की सुबह टहलने निकले एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर गांव तथा आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। हत्या का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक जमीरा वार्ड नंबर-6 निवासी बुटाई लाल यादव है। वे पेशे से किसान बताए जाते हैं। परिवार वालों की मुताबिक वे रविवार की सुबह 5 बजे टहलने के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दरमियान हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें काफी करीब से गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा है।

समय का एक दौर वो भी था जब क्रिकेट की दुनियां में कपिल देव काफी लोकप्रिय रहें

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular