Homeराजनीतयुवा राजद नेता की हत्या के खिलाफ प्रशासन का पुतला फूंका

युवा राजद नेता की हत्या के खिलाफ प्रशासन का पुतला फूंका

Yadav mahasabha – अखिल भारतीय यादव महासभा ने प्रशासन का पुतला फूंका

आरा। युवा राजद नेता की हत्या से जबर्दस्त आक्रोश है। हत्या के बाद अखिल भारतीय यादव महासभा (Yadav mahasabha) द्वारा नवादा चौक पर जिला प्रशासन का पुतला फूंका गया। इसका नेतृत्व राम सकल सिंह भोजपुरिया ने किया। उन्होंने कहा की जिले मे बढ़ रहे अपराध की घटना ने साबित कर दिया है की जिले मे कानून नाम का कोई चीज नहीं है। जिला प्रशासन सरकार को बदनाम करवा रही है। उन्होंने घटना की जांच किसी स्वतन्त्र एजेंसी से कराने, आरोपितों को शीघ्र गिफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाने, मृतक के आश्रित को दस लाख नगद और सरकारी नौकरी देने की मांग की।

jay kumar

Yadav mahasabha द्वारा अंत में मृत युवा नेता की आत्मा के शांति के लिय दो मिनट का मौन धारण किया गया। पुतला दहन में सत्य नारायण यादव, सुदर्शन यादव, हरेंद्र यादव, अशोक यादव, मंटू यादव, सुरेश यादव, रामजी यादव, परशुराम यादव, भुनेश्वर यादव, सुभाष यादव, पप्पू यादव, राघवेन्द्र यादव, प्रकाश यादव, जय प्रकाश यादव, मुकेश यादव और बीरेंद्र यादव थे।

सरकार का लॉ एंड ऑर्डर पर कंट्रोल नहीं: राजद

आरा। भेड़री गांव निवासी राजद के युवा नेता रवि यादव की हत्या पर राजद में काफी गुस्सा है। घटना के बाद राजद भोजपुर जिलाध्यक्ष बीरबल यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कहा है की पूरे बिहार में डबल इंजन वाली सरकार का लॉ एंड ऑर्डर पर कंट्रोल नहीं है। अपराधी बेलगाम हो गये हैं। आये दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। कहा कि भोजपुर जिले में बीते महज 72 घंटे के अंदर दर्जन भर से ज्यादा गोलीबारी और आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया और जिला प्रशासन मूक दर्शक बनी हुआ है। जिला अध्यक्ष भोजपुर एसपी से अविलंब अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनायें प्रकट की हैं।

  • मृतक के परिजनों से मिले विभिन्न पार्टियों के नेता

आरा। सदर अस्पताल में मृतक राजद नेता के परिजनों से आरा संसदीय क्षेत्र से भाकपा माले के पूर्व प्रत्याशी राजू यादव, भाजपा नेता व अगिआंव के पूर्व विधायक शिवेश कुमार, राजद नेता राम सकल सिंह भोजपुरिया, भीम यादव आदि सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात किए।

भोजपुर में आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों में फायरिंग, तीन को लगी गोली

भोजपुर में बालू लदे ट्रक चालकों से पैसे वसूलते आठ गिरफ्तार

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular