Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजमोबाइल से खुलेगा युवा नेता की हत्या का राज, सीडीआर खंगाल रही...

मोबाइल से खुलेगा युवा नेता की हत्या का राज, सीडीआर खंगाल रही पुलिस

Mobile CDR खंगाल रही पुलिस, युवा नेता का मोबाइल है गायब

Mobile CDR आरा। युवा नेता सह इचरी पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी रवि यादव की हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन और रिश्तेदार भी किसी से विवाद या दुश्मनी से इनकार कर रहे हैं। हालांकि हत्या के बाद युवा नेता का मोबाइल गायब होने से किसी  गहरी दुश्मनी की आशंका जतायी जा रही है। ऐसे में पुलिस मोबाइल की खोज रही है। इसके लिये युवा नेता के मोबाइल की सीडीआर (Mobile CDR0 खंगाल रही है। यह जानने का प्रयास कर रही है कि बुधवार की शाम उसके मोबाइल से किसने बात की थी। हत्या की जांच में जुटी पुलिस का मानना है कि Mobile CDR मोबाइल से हत्या का राज खुल सकता है।

jay kumar

बता दें कि युवा नेता का मोबाइल गायब है। इधर, युवा नेता के साढू़ व राजद नेता अविनाश राव का कहना है कि रवि यादव जब देर शाम तक चर नहीं लौटे तो परिजन बेचैन होने लगे। उसे लेकर उनके मोबाइल पर कॉल की गयी। लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो सकी। कुछ देर उनके मोबाइल से कॉल आयी। तब भी बात नहीं हो सकी। तीसरी बार उनके मोबाइल पर कॉल की गयी, तो किसी अन्य व्यक्ति से बात हुई। उसकी बात से अनहोनी की आशंका होने लगी। 

  • एक्स-रे के बाद शव का किया गया पोस्टमार्टम

आरा। युवा राजद नेता की हत्या के बाद बुधवार को दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके पूर्व शव का एक्स-रे किया गया। ताकि गोली के बुलेट की सही वस्तु स्थिति का पता चल सके। इस दौरान तीन बुलेट मिले।

  • प्रसव वेदना से तड़प रही प्रियंका को मिली पति की हत्या की खबर
  • गोद भरने से पहले ही उजड़ गया प्रियंका का सुहाग, पति के वियोग में बिगड़ी हालत

आरा। भेडरी गांव निवासी युवा नेता सौरभ राज उर्फ रवि यादव की पत्नी प्रियंका देवी का गोद भरने से पहले ही सुहाग उजड़ गया। यह अजब संयोग रहा कि एक ओर उसके पति के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा था। दूसरी ओर प्रसव वेदना होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

  • इकलौते पुत्र की हत्या से घर में मचा कोहराम, पत्नी और मां बेहाल

इस हृदय विदारक घटना से घर और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया था। इधर, घर के इकलौते पुत्र की हत्या से घर में कोहराम मचा है। पत्नी और मां बेहाल थीं। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घर का इकलौता चिराग बुझ गया।

  • इसी साल मार्च महीने में हुई थी प्रियंका और युवा नेता की शादी

बताया जाता है कि रवि यादव की शादी इसी साल 7 मार्च को हुई थी। उनकी पत्नी प्रियंका को आजकल में ही बच्चा होने वाला है। गुरुवार को भी वह प्रसव वेदना से तड़प रही थी। इस बीच उसे पति की हत्या की खबर मिल गयी। इससे उसकी स्थिति काफी बिगड़ गयी। पति के वियोग में प्रियंका का बेहाल थी। रो-रोकर उसका बुरा हाल था। मृत रवि यादव अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। वह दो बहन में सबसे छोटा था। 

भोजपुर में आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों में फायरिंग, तीन को लगी गोली

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular