Homeबिहारआरा भोजपुरआरा में छात्र की मौत के बाद रोड जाम में नामजद प्राथमिकी

आरा में छात्र की मौत के बाद रोड जाम में नामजद प्राथमिकी

Road jam FIR – चार नामजद और 25 अज्ञात को किया गया आरोपित

खबरे आपकी Road jam FIR आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाईठ में दसवीं के छात्र की मौत के बाद सड़क जाम करने के मामले में कानूनी कारवाई की गयी है। इस मामले में रोड जाम करने वालों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसमें चार नामजद और 25 अज्ञात को आरोपित किया गया था।

बता दें कि शुक्रवार की सुबह अनाईठ स्थित एक लॉज में दसवीं के छात्र की मौत हो गयी थी। उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला था। मृत छात्र संदेश के डिहरी गांव निवासी दिनेश सिंह का पुत्र निक्की कुमार था। उसके परिजन हत्या किये जाने का आरोप लगा रहे थे। जबकि पुलिस खुदकुशी की बात कह रही थी। इसे लेकर मृत छात्र के परिजनों ने रोड जाम और हंगामा किया था। पुलिस के साथ नोकझोंक भी की गयी थी। भोजपुर एसपी हर किशोर राय ने इसे गंभीरता से लेते हुये रोड जाम करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था।

गुरुजी ने लकड़ी के डंडे से की प्रधानाध्यापक की पिटाई, पड़े कई टांके

फोन पर पत्नी से बातचीत के बाद पति ने किया विषपान

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular