Homeबिहारआरा भोजपुरखलिहान में काम कर रहे थे पिता, बड़े भाई के साथ खेल...

खलिहान में काम कर रहे थे पिता, बड़े भाई के साथ खेल रहा बालक पोखरे में डूबा, मौत

Narayanpur Talab : पोखर में डूबने से चार वर्षीय बालक की मौत

खबरे आपकी Narayanpur Talab आरा: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर सूर्य मंदिर के समीप शुक्रवार की दोपहर पोखर में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरातफरी का आलम रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

मृत बालक के घर में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

जानकारी के अनुसार मृत बालक नारायणपुर गांव निवासी लल्लू यादव का 4 वर्षीय पुत्र कुश कुमार है। मृत बालक के पिता ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ खलिहान में काम कर रहे थे। इसी बीच बालक अपने बड़े भाई लव कुमार के साथ खेलने के लिए सूर्य मंदिर पोखर के पास चला गया। खेलने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

वहां से गुजर रहे ग्रामीणो ने उसे पोखर में डूबते देखा, तो हो -हल्ला कर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया। परिजनों इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। घटना के बाद मृत बालक के घर में कोहराम मच गया है।

ट्रक और कार की भिड़ंत में पत्रकार समेत दो की मौत

Prof. Kamalanand Singh 1956 में नेशनल अवार्ड से हुए थे सम्मानित

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular