Friday, April 19, 2024
No menu items!
Homeप्रसिद्ध व्यक्तिवीर कुंवर सिंह विवि अंग्रेजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो.कमलानंद सिंह का...

वीर कुंवर सिंह विवि अंग्रेजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो.कमलानंद सिंह का निधन

Prof. Kamalanand Singh कई बर्षो तक शाहाबाद रामायण परिषद के सचिव भी रहे

भोजपुर जिले के बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों एवं पत्रकारों ने व्यक्त की शोक संवेदना

खबरे आपकी आरा: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अंग्रेजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. कमलानंद सिंह (Prof. Kamalanand Singh) का मंगलवार को असामयिक निधन हो गया। उन्होंने शहर के दक्षिणी रमना रोड स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे करीब 85 वर्ष के थे। वे अपने पीछे पुत्र समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। जिले के कई बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों एवं पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। प्रोफेसर कमलानंद सिंह मूल रूप से बांका जिले के बेलहर प्रखंड के बेलडीहा गांव के निवासी थे। वर्ष 1962 में महाराजा कॉलेज से लेक्चरर हुए। वर्ष 2000 में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए।

Black marketing : डिलर व ऑटो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah
डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah

सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे कमलानंद सिंह

आरा: सेवानिवृत्ति के बाद वे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहें। प्रोफेसर कमलानंद सिंह ने धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं स्पोर्ट्स के क्षेत्र में अपना योगदान देकर अलग ही पहचान बनाया था। वर्ष 1969 से 2017 तक उन्होंने शाहाबाद रामायण सम्मेलन कराया। वह कई वर्षों तक शाहाबाद रामायण परिषद के सचिव भी रहे। देश के बड़े-बड़े संतों को बुलाकर आरा में रामायण पर परिचर्चा कराई।

शहर के रमना मैदान में मानस मंदिर का निर्माण उनकी ही देखरेख में हुआ। इनमें संत शंकराचार्य, गोपालाचार्य, प्रदीप जी महाराज सहित अन्य शामिल हुए वर्ष 1996 में मानस मंदिर का शिलान्यास एवं वर्ष 2010 में मानस मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा हुआ। स्पोर्ट्स के क्षेत्र में उन्होंने अपनी अलग-जगह बनाई थी। मगध विश्वविद्यालय के एथलेटिक मीट में सात बार तथा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से तीन बार वे ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री रह चुके थे।

हथियार एवं कारतूस के साथ कुख्यात दीपक पांडेय गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

Prof. Kamalanand Singh 1956 में नेशनल अवार्ड से हुए थे सम्मानित

आरा : 19 दिसंबर 1956 को वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया 6 नेशनल अवार्ड से प्रोफेसर कमलानंद सिंह को सम्मानित किया गया था। वर्ष 1957 से 1962 तक पटना कॉलेज के तक मीट के सचिव थे। 1962 में पटना कॉलेज प्रिंसिपल गोल्ड मेडल दिया गया था। यह मेडल उन्हें एथेलेटिक्स में बेहतर प्रदर्शन किए जाने पर दिया गया था। सामाजिक, धार्मिक एवं स्पोर्ट्स के क्षेत्र में सराहनीय उपलब्धि प्रदान करने वाले प्रोफेसर कमलानंद सिंह को एडीजी सुनील कुमार, तत्कालीन डीएम सफीना एएन, प्रतिमा एस. वर्मा, संजय कुमार, तत्कालीन एसपी एमआर नायक एवं सुनील कुमार सहित कई बड़े और सम्मानित कर चुके थे

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!