Homeबिहारआरा भोजपुरखेलते-खेलते डंपर ट्रक की चपेट में आया मासूम

खेलते-खेलते डंपर ट्रक की चपेट में आया मासूम

Nagri आरा। आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरी Nagri गांव में गुरुवार की सुबह डंपर ने घर के बाहर खेल रहे मासूम बालक को रौंद दिया। हादसे उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा तफरी मची रही।

Nagri-चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरी गांव में घटी घटना

आक्रोशित ग्रामीणों ने नगरी बाजार के समीप किया रोड जाम

आक्रोशित ग्रामीणों ने नगरी के समीप मुआवजे की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया जिसे कुछ देर तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया।

डंपर की चपेट में आने से मासूम की मौत, घर मे मचा कोहराम

इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

पढ़े :- एक लोडेड कट्टा, एक लोडेड पिस्टल, मैगजीन, होलस्टर और 13 गोलियां बरामद

जानकारी के अनुसार मृत बालक नगरी Nagri गांव निवासी बैजनाथ साह का ढाई वर्षीय पुत्र विष्णु कुमार है। मृत बालक की दादी ने बताया कि उनका घर गांव के सड़क किनारे ही है। जहां घर के बाहर चौकी लगा हुआ था। आज सुबह जब बालक कुछ बच्चों के साथ चौकी पर खेल रहा था।

खेलते-खेलते वह सड़क किनारे चल गया। इसी बीच डंपर ने उसे रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए चरपोखरी पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया था। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया था। परिजन उसे इलाज के लिए पटना ले जा रहे हैं। तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया।

पढ़े :- अब कोलकाता का ईडन गार्डन नही रहा सबसे बड़ा स्टेडियम

MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular