HomeNewsपैसे के विवाद में साले ने करा दी पूर्व फौजी की हत्या

पैसे के विवाद में साले ने करा दी पूर्व फौजी की हत्या

Masad ex-army man आरा। उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मसाढ़ गांव निवासी पूर्व फौजी की हत्या साले द्वारा ही करा दी गयी है। साले की निशानदेही पर उसका शव बरामद किया गया। पैसे के विवाद में हत्या करायी गयी है। एसपी हर किशोर राय द्वारा इसकी पुष्टि की गयी है।

एसपी ने कहाः साले के साथ अवैध शराब का धंधा करता था पूर्व फौजी

एसपी ने बताया कि मृत युवक अपने साले के साथ अवैध शराब का धंधा करता था। उसमें तीन-चार लाख रुपये को लेकर विवाद हुआ था। उसके बार उसके साले ने 24 की रात उसे अपने साथ ले गया और दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी। इस मामले में Masad ex-army man मृतक की पत्नी द्वारा अगवा कर पैसे मांगे जाने की शिकायत की गयी थी। उस आधार पर उसके दोस्त से पूछताछ की गयी। बाद में उसके साले की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया।

पढ़े :- पुलिस ने सील की मकान,हरियाणा से मंगायी गयी थी शराब की खेप, सप्लाई से पहले जब्त

पढ़े :- जीपीएस ट्रैकिंग के जरिये एसपी के पेट्रोलिंग में फंस गयी तीन थानों की पुलिस

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular