HomeNewsआरा में भारी मात्रा में अंग्रेजी व देसी शराब के साथ दो...

आरा में भारी मात्रा में अंग्रेजी व देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार, बाइक जब्त

Arrested – पकड़ा गया शराब धंधेबाज ओझा के सेमरियां निवासी

खबरे आपकी Arrested आरा शहर की टाउन थाना की पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग जगहों से भारी मात्रा में अंग्रेजी व देसी शराब बरामद की है। दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया है और एक बाइक भी जब्त की गयी है। भलूहीपुर से 20 लीटर देसी शराब और 14 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया धंधेबाज ओझा के सेमरियां निवासी लालधन पासवान है। उसके पास से एक बाइक भी जब्त की गयी है।

jay kumar

नवादा थाना पुलिस ने नशे में हंगामा करते एक शराबी को पकड़ा

वहीं बाबू बाजार अनार गली से विभिन्न ब्रांड की 71 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है। इस मामले में धंधेबाज निर्मल साह को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। इधर, नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौक से पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार किया है। वह नशे में हंगामा कर रहा था। जांच में उसके द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई है। 

Arrested in Ara
Arrested in Ara – पकड़ा गया शराब धंधेबाज

पढ़े :- 50% उपस्थिति के साथ बच्चों को बुलाया जा रहा स्कूल

पढ़े :- बोले विधायक: आरोपित को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो होगा आंदोलन

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular