Tuesday, April 30, 2024
No menu items!
HomeNewsएसपी ने की कार्रवाई,विधि-व्यवस्था बहाल रखने में विफल बड़हरा थानाध्यक्ष सस्पेंड

एसपी ने की कार्रवाई,विधि-व्यवस्था बहाल रखने में विफल बड़हरा थानाध्यक्ष सस्पेंड


Daroga DN Singh – नवादा थाने के दारोगा डीएन सिंह को मिली कमान

खबरे आपकी Daroga DN Singh आरा। विधि-व्यवस्था बहाल रखने और जाम रोकने में विफल रहने पर बड़हरा के थानेदार पर गाज गिरी है। एसपी द्वारा थानेदार अवधेश कुमार को सस्पेंड कर दिया है। उनके बदले दारोगा दीप नारायण सिंह को बड़हरा थाने की कमान दी गयी है। दारोगा डीएन सिंह फिलहाल आरा नवादा थाने में पोस्टेड थे। एसपी हर किशोर राय द्वारा सस्पेंशन और पोस्टिंग की पुष्टि की गयी है।

थानेदार पर ट्रैफिक जाम रोकने में भी विफल रहने का आरोप

BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

आरा-छपरा फोरलेन पर लग रहे जाम और हाल में बवाल बना कारण

एसपी ने बताया कि बड़हरा थानेदार अवधेश कुमार विधि-व्यवस्था बनाये रखने और जाम रोकने में पूरी तरहमविफल रहे हैं। इस कारण उनको सस्पेंड किया गया है। दारोगा डीएन सिंह को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। दारोगा डीएन सिंह Daroga DN Singh नवादा थाना से पहले शाहपुर में इंचार्ज रह चुके हैं। विदित हो कि बालू की अवैध ढुलाई, वाहनों से वसूली और आरा-छपरा फोरलेन पर जाम को लेकर बड़हरा थाना हाल में चर्चा में रहा है। हाल में ही सारण में फायरिंग में एक खलासी की मौत को लेकर भी बड़हरा थाना की पुलिस पर सवाल उठ रहे थे।

Daroga DN Singh-Badhara
Daroga DN Singh

पढ़े :- शव को खेत में फेक भाग निकले परिवार वाले,मोबाईल से खुला राज

हालांकि उस मामले में मृत खलासी के पिता द्वारा भीड़ पर फायरिंग करने और मौत की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। लेकिन माना जा रहा है कि हाल की घटनाओं को देखते हुये ही थानेदार पर गाज गिरी है।

बता दें कि आरा-छपरा फोरलेन पर अक्सर जाम लगा रहता है। बालू की अवैध ढुलाई और वसूली को लेकर भी थाना बदनाम रहा है। ऐसे में नये थानेदार को भी काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

पढ़े :- Jagdishpur Loot : सेल्समैन को गाड़ी सहित ले कर भाग रहे थे लुटेरे,जीपीएस से बची

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!