Friday, May 3, 2024
No menu items!
HomeNewsमंडल कारा के पेरिमीटर वाल की बढ़ेगी संख्या और ऊंचाई, मांगी गयी...

मंडल कारा के पेरिमीटर वाल की बढ़ेगी संख्या और ऊंचाई, मांगी गयी रिपोर्ट

Ara Mandal Kara security – सुरक्षा ऑडिट के दौरान जेल में क्षमता के अनुसार कर्मियों की तैनाती का जाना हाल

खबरे आपकी बिहार/आरा:- Ara Mandal Kara security आरा मंडल कारा की सुरक्षा और अधिक सख्त होगी। इसके तहत पेरिमीटर वाल की संख्या और ऊंचाई बढ़ायी जायेगी। पेरिमीटर वाल पर कंटीले तार लगाये जायेंगे। वॉच टावरों की संख्या और भी बढ़ेगी। इसके लिये जिला प्रशासन द्वारा कारा प्रशासन से प्रतिवेदन की मांग की गयी है। शनिवार को अफसरों की टीम द्वारा जेल का निरीक्षण किये जाने के बाद यह रिपोर्ट मांगी गयी है।

डीएम और एसपी ने कारा का निरीक्षण कर सुरक्षा और सुविधा का जाना हाल

BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

बताया जा रहा है कि डीएम रोशन कुशवाहा और एसपी हर किशोर राय के नेतृत्व में टीम शनिवार की दोपहर सुरक्षा ऑडिट करने जेल पहुंची। इसके बाद जेल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। अफसरों ने वॉच टावर, चाहरदिवारी, पेरिमीटर वाल का जायजा लिया। जेल की सुरक्षा से सुविधा तक का हाल जाना। कागजातों का भी अवलोकन किया गया।

वॉच टावरों की संख्या और दूरी बढ़ाने को लेकर भी कारा प्रशासन से मांगा गया मंतव्य

Ara Mandal Kara security अफसरों ने पेरिमीटर वाल की संख्या, भौतिक स्थिति व ऊंचाई के बारे में औचित्य के साथ प्रतिवेदन की मांग की गयी। पेरिमीटर वाल के उपर कंटीले तार लगाने की स्थिति व संभावना पर भी चर्चा की गयी। मुख्य पेरिमीटर वाल के चारों तरफ अंदर और बाहर गस्ती पथ का स्थिति को भी देखा। वॉच टावरों की संख्या, दूरी और के साथ अतिरिक्त वॉच टावरों की आवश्यकता पर भी रिपोर्ट मांगी गयी। बंदी कक्षों में भवन, खिड़की व दरवाजे की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। बंदी कक्षों में दीवार और खिड़की आदि लगाने पर विचार करने को कहा गया। बंदी पलायन की संभावना और उसके सुदृढीकरण का सुझाव की मांग की गयी।

शस्त्रागार, सुरक्षा उपकरणों और शस्त्रों का भी अफसरों ने लिया जायजा

कारा के अंदर और बाहरी परिसर में प्रकाश की व्यवस्था को ले हाई मास्ट लाइट, भेपर लाईट , हैलोजन, ट्रैगन लाईट और जेनरेटर की स्थिति पर विचार किया गया। सुरक्षा संबंधी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे वॉकी – टॉकी, सायरन, सीसीटीवी, बैगेज स्कैनर, एचएचएमडी और डीएफएमडी की उपलब्धता और कार्यशीलता की स्थिति पर भी चर्चा की गयी। कारा में पदस्थापित पदाधिकारियों और  कर्मचारियों के स्वीकृत पद रिक्त पदों की विवरणी की मांग की गयी। शस्त्रगार व सुरक्षा उपकरण, शस्त्रों की संख्या, बॉडी प्रोटेक्टर हेलमेट लाठी, फाइबर स्टीक और केनशील्ल की उपलब्धता की भी अफसरों ने जानकारी ली।

Ara Mandal Kara security

Ara Mandal Kara security कारा प्रशासन द्वारा कराये जाने वाला अलार्म की प्रैक्टिस और त्वरित कार्य बल का गठन की जानकारी ली गयी। पाकशाला में उपयोग किये जाने वाले उपकरणों और कृषि-बागवानी में काम आने वाले कुदाल, खुरपी, हसुआ और जीमखाना में रखे गये विभिन्न उपकरणों के रख-रखाव और निगरानी की जांच की गयी। मौके पर सदर एसडीओ वैभव श्रीवास्तव, सदर एसडीपीओ पंकज कुमार रावत के अलावे जेल अधीक्षक युसूफ रिजवान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

पढ़े :- सीरियल किलर के नाम से चर्चित है पवन,दर्ज है दो दर्जन अपराधिक मामले

- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!