Homeचर्चित न्यूजमुखबधिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास

मुखबधिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास

Rape in Chauri Bhojpur-चौरी थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला

खबरे आपकी बिहार/आरा। Rape in Chauri Bhojpur चौरी थाना क्षेत्र के एक गांव में मुखबधिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास का एक मामला सामने आया है। इसको लेकर पीड़िता की मां के बयान पर आरोपित के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

बताया जाता है कि पीड़िता सोमवार की देर शाम अपनी मां के साथ बधार में शौच के लिए जा रही थी। इसी बीच गांव का ही एक युवक ने उसे कुछ दूरी पर पुआल के टाल पर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। तब पीड़िता की मां ने शोर मचाया। शोर की आवाज सुनकर ग्रामीण टूट पड़े। जिसके बाद मौके से आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली।

प्राथमिकी दर्ज, आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

एसपी हर किशोर राय ने बताया कि एक मुखबधिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि जो आरोपित है। उसी गांव का एक बदमाश युवक है।

Rape in Chauri Bhojpur

पढ़े :- मंडल कारा के पेरिमीटर वाल की बढ़ेगी संख्या और ऊंचाई, मांगी गयी रिपोर्ट

पढ़े :- सीरियल किलर के नाम से चर्चित है पवन,दर्ज है दो दर्जन अपराधिक मामले

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular