HomeNewsBarharwa Tola - विद्युत करंट से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा...

Barharwa Tola – विद्युत करंट से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा जख्मी

Barharwa Tola जख्मी का स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा इलाज

खबरे आपकी बिहार/आरा/जगदीशपुर: भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बड़हरवा टोला (Barharwa Tola) गांव के समीप शनिवार की शाम विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जबकि जख्मी युवक का स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया जा रहा है।

jay kumar

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बड़हरवा टोला गांव के समीप शनिवार की शाम घटी घटना

पढ़े :- बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मंदाकिनी श्रीकांत घोष के प्रचार में हावड़ा पंहुची

जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कुर्मी टोला वार्ड नंबर-11 निवासी सुरेंद्र चौधरी का 18 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार है। वही जख्मी जग नारायण शर्मा का पुत्र मुन्ना कुमार शर्मा है। इधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि अंकित कुमार का जगदीशपुर में ही इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स का दुकान है। उसी सिलसिले में वह अपने दोस्त मुन्ना कुमार शर्मा के साथ स्कूटी से सामान लाने बिहिया गया था। जहां बड़हरवा टोला (Barharwa Tola) गांव के समीप बिजली का तार खींचा जा रहा था। इसी दरमियान जब वह वापस लौट रहा था विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त मुन्ना कुमार शर्मा जख्मी हो गया।

बताया जाता है कि मृतक एक भाई और एक बहन में छोटा था। वह अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था। मृतक के परिवार में मां राजवंती देवी एवं एक बहन सोनी देवी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।हादसे के बाद मृतक की मां राजवंती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े :- शादी में हर्ष फायरिंग के दौरान नर्तकी काजल को लगी गोली

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular