HomeNewsबहन की शादी का कार्ड बांटने गए भाई की सडक हादसे में...

बहन की शादी का कार्ड बांटने गए भाई की सडक हादसे में मौत

Bhadsara Bridge – वाहन ने दिया चकमा, भड़सरा पुल के नीचे गिरा युवक

खबरे आपकी बिहार/आरा/बिहिया: भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया-तीयर पथ Bhadsara Bridge पर शुक्रवार की देर शाम सड़क हादसे में बहन की शादी का कार्ड बांटने गए भाई की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरातफरी का आलम रहा।

jay kumar

जानकारी के अनुसार मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के धंधौली गांव निवासी स्व. सर्वानंदन सिंह का 36 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार है। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम वह बाइक पर सवार होकर अपनी बहन पिंकी कुमारी की शादी का कार्ड बांटने के लिए तीयर गांव की ओर गया था। जब वह कार्ड बांट कर वापस बाइक से अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान भड़सरा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही वाहन ने चकमा दे दिया। जिससे उसकी बाइक असंतुलित हो गई और वह भड़सरा पुल (Bhadsara Bridge) के नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

पढ़े :- शादी में हर्ष फायरिंग के दौरान नर्तकी काजल को लगी गोली

सूचना मिलते ही बिहिया पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए बिहिया पीएचसी ले आई। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि पुलिस अभी उसे सदर अस्पताल ला ही रही थी, तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी पूनम देवी, दो पुत्र एवं एक पुत्री है। घटना के बाद मे शादी का माहौल मातम में बदल गया और परिवारों के बीच कोहराम मच गया। हादसे के बाद मृतक की पत्नी पूनम देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े :- बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मंदाकिनी श्रीकांत घोष के प्रचार में हावड़ा पंहुची

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular