HomeNewsआरा में ईंट भट्ठा के मैनेजर की गोली मारकर हत्या

आरा में ईंट भट्ठा के मैनेजर की गोली मारकर हत्या

Ibrahimnagar-टाउन थाना के धनुपरा इब्राहिमनगर में आज रविवार सुबह की घटना

प्रतिशोध में एक को ईंट से कूचा, गोली मारने की भी चर्चा

रंगदारी व पूर्व के विवाद में घटना को अंजाम दिए जाने की चर्चा, छानबीन में जुटी पुलिस

आरा शहर Ibrahimnagar से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। रविवार की सुबह शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा स्थित ईंट भट्ठा के समीप मैनेजर की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मैनेजर की मौत सदर अस्पताल लाने के दौरान हो गयी। प्रतिशोध में एक युवक को भी ईंट से कूंच दिया गया। उसे सर में गोली मारने की भी बात सामने आ रही है। उसकी भी हालत काफी नाजूक बनी है। जिसका इलाज कराया जा रहा है।

मृत चिमनी मैनेजर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव निवासी गंगा प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र मंतोष कुमार सिंह है। उसे काफी करीब से तीन गोली मारी गई है। एक गोली सीने में दाहिने साइड लगी है। जो आर-पार हो गई है। इसके अलावे उसके दोनों हाथ के कलाई में भी गोली लगी है। वह इब्राहिम नगर स्थित रमेश सिंह के चिमनी भट्टा पर मैनेजर के पद पर कार्य करता था। जबकि जख्मी दूसरे पक्ष का युवक उसी गांव का निवासी बावनबीर यादव है। उसे सर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया।

पढ़े : स्वर्ण पदक से सम्मानित कथक गुरु देश के राष्ट्रपति व् प्रधानमत्री के समक्ष कर चुके हैं कथक प्रस्तुत

इधर, Ibrahimnagar चिमनी भट्टा के मालिक रमेश कुमार सिंह ने बताया कि लगभग एक वर्षों से गांव के ही एक व्यक्ति से पूर्व से विवाद चला आ रहा है। आज सुबह करीब साढ़े तीन बजे जब मंतोष कुमार सिंह चिमनी भट्ट पर अपने तीन साथियों के साथ सोये थे। इसी बीच दो हथियारबंद अपराधी आ धमके के और गेट खोलकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें गोली लगने से मंतोष कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Ibrahimnagar गोली मारे जाने की वारदात सीसीटीवी में हुई कैद

उन्होंने बताया कि गांव के ही सीताराम यादव के परिवार पर लगभग एक वर्ष पहले पांच लाख रंगदारी मांगने एवं रंगदारी नहीं देने पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया हैं। उनके द्वारा एक वर्ष पूर्व इस मामले में स्थानीय थाना में तीन लोगों पर नामजद प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। जिसमें मंतोष गवाह भी था। वही घटना की पूरी वारदात चिमनी भट्टा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है।

Bhojpur Police
पुलिस छानबीन में जुटी

सदर एसडीपीओ, नगर, नवादा व मुफस्सिल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी

Ibrahimnagar घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ पंकज कुमार रावत, नगर थाना इंचार्ज शंभु कुमार भगत, नवादा थानाध्यक्ष संजीव कुमार एवं मुफस्सिल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं पुलिस सीसीटीवी में कैद वीडियो के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

एसपी बोलेः आरोपियों की जल्द से जल्द होगी गिरफ्तारी

एसपी राकेश कुमार दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद छानबीन की गई। जिसमें पूर्व की विवाद को लेकर घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।

कुख्यात अपराधी हीरो के द्वारा इसी चिमनी भट्टा पर फायरिंग की गई थी

बता दें कि विगत 21 अक्टूबर 2018 में भी कुख्यात अपराधी हीरो के द्वारा इसी चिमनी भट्टा पर रंगदारी को लेकर फायरिंग की गई थी। जिसमें मंतोष के जांघ में गोली लग गई थी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular