Homeबिहारआरा भोजपुरआरा से दो हाइवा चोरी, एक लावारिस हालत में मिली

आरा से दो हाइवा चोरी, एक लावारिस हालत में मिली

Hiva trucks-आरा नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा से की चोरी

पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी

आरा नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा से दो हाइवा गाड़ी की चोरी कर ली गयी। इसमें एक हाइवा लावारिस हालत में मिल गयी। जबकि दूसरी गाड़ी का पता नहीं चल सका। चोरी गयी हाइवा झारखंड के बोकारो के रहने वाले राजू नंदन सिंह की बतायी जा रही है। उनकी हाइवा धनुपरा निवासी राम प्रताप सिंह के घर के सामने खड़ी थी। इसे लेकर राम प्रताप सिंह द्वारा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

पढ़ें-भोजपुर में बालू घाट पर गरजी बंदूक, दो को लगी गोली, एक की मौत

उसमें कहा गया है कि राजू नंदन सिंह राम प्रातप सिंह के घर किराये पर रहते हैं। उनकी चार हाइवा गाड़ी Hiva trucks है। सभी हाइवा उनके घर के सामने खड़ी रहती है। रोज की तरह 28 जून की रात भी हाइवा खड़ी थी। तब हाइवा मालिक आरा में नहीं थे। उसी रात दो हाइवा चोरी कर ली गयी। अगली सुबह जब राम प्रताप सिंह घर से बाहर निकले तो चोरी की जानकारी मिली। इसकी सूचना उन्होंने हाइवा मालिक को दी।

पढ़ें-शादी कर किन्नर बहु ससुराल पहुंची तो सास के उड़े होश,नंदनी को देखने उमड़ी गांववालों की भीड़

Hiva trucks
Hiva trucks

Hiva trucks मालिक द्वारा बताया गया कि जीपीएस के जरिये रात दो बजे हाइवा चोरी किये जाने का पता चला। हाइवा मालिक के कहने पर राम प्रताप सिंह केस करने नगर थाना जा रहे थे। तब एक हाइवा रास्ते में लावारिस हाल में मिली। इधर, पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है।

खबरें आपकी‘ से विशेष बातचीत-बोली महिला चिकित्सक-सर्वाइकल कैंसर का भी टीका ले बच्चियां

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular