HomeNewsबिहारएसडीआरएफ के लगातार खोजबीन के बाद तीसरे दिन शव बरामद

एसडीआरएफ के लगातार खोजबीन के बाद तीसरे दिन शव बरामद

Rampur Sumant Pandey-पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

jay kumar

बनास नदी में बाइक सहित डूबे युवक का शव तीसरे दिन बरामद

खबरे आपकी आरा। भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के छोटा पुलिस स्थित बनास नदी में बाइक सहित डूबे युवक का शव तीसरे दिन बरामद हुआ है। उसका शव शुक्रवार की दोपहर बराप टोला स्थित बनास नदी के किनारे से बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार मृतक Rampur Sumant Pandey गड़हनी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी संजय पांडेय का 22 वर्षीय सुमंत कुमार पांडेय है। वह पेशे से सेल्समैन था।

पढ़े-अब डरावना लगने लगा है बाढ़ का पानी दियारांचल के कई गांवों में घुसा,मिट्टी कटाव से दहशत

इधर, मृतक के भाई उज्जवल कुमार पांडेय ने बताया कि बुधवार की सुबह वह बाइक से दुकान पर दिये गए समान का बकाया पैसा कलेक्शन करने गड़हनी गया था। जब वह रात में वापस घर लौट रहा था।उसी बीच बनास नदी स्थित छोटा पुल पर उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। जिसके कारण और बाइक सहित नदी में गिर पड़ा और डूब गया। इसके बाद मौजूद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी।

पढ़े-छापेमारी करने गई भोजपुर पुलिस टीम पर बालू माफियाओं का हमला,आधा दर्जन गाड़िया क्षतिग्रस्त

सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। इसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम के दो दिन लगातार खोजबीन करने के बाद उसके शव को शुक्रवार की सुबह बराप टोला स्थित बनास नदी से बरामद किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाइयों में छोटा था। मृतक के परिवार में मां माया देवी, एक भाई उज्जवल कुमार पांडेय एवं एक बहन बबली कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।हादसे के बाद मृतक की मां माया की देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े-डस्टबीन खरीद मनमानी- जिलाधिकारी ने अफसरों और पंचायत प्रतिनिधियों को चेताया

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular