HomeNewsक्राइमहथियारबंद बदमाश ने किशोर को मारी गोली

हथियारबंद बदमाश ने किशोर को मारी गोली


Pachrukhiya Shot Durga Sah-जख्मी किशोर का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

jay kumar

घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

हसन बाजार ओपी क्षेत्र के पचरुखिया गांव में मंगलवार की सुबह घटी घटना

खबरे आपकी आरा। भोजपुर के पीरो थाना क्षेत्र के हसन बाजार ओपी अंतर्गत पचरुखिया गांव में मंगलवार की सुबह हथियारबंद बदमाश ने एक किशोर को गोली मार दी। जख्मी युवक को गोली बाये साइड पंजरी में लगी है, जो अंदर फंसी हुई है। गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पीरो अनुमंडलीय अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

पढ़े- निगरानी की टीम ने घूसखोर सीडीपीओ के साथ एक सहायिका को भी दबोचा

Pachrukhiya Shot Durga Sah-जानकारी के अनुसार जख्मी किशोर पचरुखिया गांव निवासी स्व.लाल मोहर साह का 17 वर्षीय पुत्र दुर्गा साह है। इधर, जख्मी किशोर के दादा मोती साह ने बताया कि गांव में ही कुछ व्यक्तियों से पूर्व के झगड़े के लेकर एक वर्ष पूर्व जख्मी किशोर के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसी केस को सुलह कराने को लेकर आरोपी पक्ष द्वारा बराबर दबाव डाला जा रहा था।

आज सुबह जब मोती साह खेत में जा रहे थे। तभी उक्त पक्षों द्वारा उन्हें घेर लिया गया और केस सुलह कराने को लेकर बोला जाने लगा। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद उक्त लोग मोती साह की पीटने लगे। तभी अपने दादा को पीटता देख उनका पोता दुर्गा साह बचाने लगा। उसी दौरान उक्त बदमाशो में एक बदमाश ने उसे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Pachrukhiya Shot Durga Sah
पीरो थाना क्षेत्र के हसन बाजार ओपी अंतर्गत पचरुखिया के दुर्गा साह को मारी गोली

पढ़े- बाबू भरोसा से पेट ना भरेला। सब खाए के समान खतम हो गइल बा। अब त पइसो नइखे की किनाई

ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ.शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जख्मी किशोर को गोली बाएं साइड पंजरी के नीचे पेट में लगी है। जो अंदर फंसी हुई है। गोली लगने के कारण खून काफी बह गया है और उसकी स्थिति काफी गंभीर है।हालांकि अभी उसका एक्स-रे कराया जा रहा है। एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद ही उसे यहां रखना है या रेफर करना है। जिसके बारे में कहा जा सकता है। घटना की सूचना मिलते ही हसन बाजार ओपी इंचार्ज शिवेंद्र कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है।

पढ़े- आरा सदर अस्पताल बना अखाड़ा: दो डॉक्टरों के प्राइवेट स्टाफ में भिड़ंत

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular