HomeNewsगर्ल्स हाई स्कूल के समीप अज्ञात युवक का शव बरामद

गर्ल्स हाई स्कूल के समीप अज्ञात युवक का शव बरामद

Bhusaula Road Body -अज्ञात युवक का शव बरामद,सनसनी

खबरे आपकी आरा। बड़हरा थाना क्षेत्र के भुसौउला रोड स्थित गर्ल्स हाई स्कूल के समीप झाड़ी से बुधवार की सुबह एक अज्ञात 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। शव मिलते ही गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

पढ़े :- चिकेन बनी फांसः गले में हड्डी अटकने से गयी युवक की जान

Bhusaula Road Body-शव की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस की माने तो युवक की मौत अज्ञात बीमारी के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पढ़े :- लाइनर गिरफ्तार : एसपी बोले: हत्या के पीछे जेल में बंद रंजीत चौधरी की साजिश

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular