HomeNewsमुखिया हत्याकांड: कोर्ट पहुंचने से पहले ही पकड़ा गया दसवां आरोपित, तीन...

मुखिया हत्याकांड: कोर्ट पहुंचने से पहले ही पकड़ा गया दसवां आरोपित, तीन की तलाश

Mukhiya case: सरेंडर करने की तैयारी में था आरोपित, कोर्ट पहुंचने से पहले ही पुलिस ने दबोचा

jay kumar

एंबुलेंस चालक सहित पांच आरोपितों को पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार

खबरे आपकी आरा। भोजपुर के चरपोखरी प्रखंड की बाबूबांध पंचायत मुखिया संजय सिंह हत्याकांड का दसवां आरोपित भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शुक्रवार को पीरो एसडपीओ राहुल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह चरपोखरी थाना क्षेत्र के बजेन गांव निवासी राजू कुमार यादव है। उसे पूर्व प्रखंड प्रमुख और हत्याकांड के मुख्य आरोपित अनिल सिंह का करीबी माना जाता है।

पुलिस की अनुसंधान और पूर्व में गिरफ्तार एक आरोपित की पूछताछ में उसका नाम आया था। पुलिस की बढ़ती दबिश को देखते वह कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में लगा था।लेकिन पुलिस को इसकी भनक लग गयी और कोर्ट पहुंचने से पहले ही उसको गिरफ्तार कर लिया गया।

Mukhiya case: मुख्य षड़यंतकर्ता और दोनों शूटरों सहित पांच आरोपित कर चुके हैं सरेंडर

Mukhiya case
Civil Court Ara

इस मामले में अबतक दस आरोपित जेल जा चुके हैं। इनमें पूर्व प्रमुख अनिल सिंह और दोनों शूटरों सहित पांच आरोपित कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं। वहीं एंबुलेंस चालक और पूर्व समिति सदस्य के पति सहित पांच को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बता दें कि बाबूबांध पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया बजेन गांव निवासी संजय सिंह की 15 नवंबर की दोपहर हत्या कर दी गयी थी। ठेंगवा गांव में आयोजित हरिकीर्तन में भाग लेकर लौट रहे मुखिया को चरपोखरी थाना क्षेत्र के भलुआना गांव के समीप उनको गोली मार दी गयी थी। उसे लेकर उनके भाई द्वारा आठ लोगों को नामजद किया गया था। अनुसंधान के क्रम में पांच लोगों का नाम बाद में इस कांड में जुड़ा। इस तरह कुछ कुल 13 लोग आरोपित बनाये जा चुके हैं।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular