Tuesday, November 11, 2025
No menu items!
HomeOthersLeatest Newsपूर्व प्रखंड प्रमुख सहित छह आरोपितों के घर चिपकाया गया इश्तेहार, कुर्की...

पूर्व प्रखंड प्रमुख सहित छह आरोपितों के घर चिपकाया गया इश्तेहार, कुर्की आज

Chief Sanjay murder case: पूर्व प्रमुख के आरा और गांव स्थित घर पर पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार

गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार कर रही ताबड़तोड़ छापेमारी

आठ दिन बाद भी पूर्व प्रमुख सहित छह आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर

खबरे आपकी आरा। भोजपुर के चरपोखरी प्रखंड की बाबूबांध पंचायत के मुखिया संजय सिंह हत्याकांड में फरार आरोपितों पर शिकंजा पूरी तरह कस गया है। फरार चल रहे पूर्व प्रखंड प्रमुख अनिल सिंह सहित छह आरोपितों के घरों की कुर्की की जायेगी। मंगलवार को इनके घरों पर कानून का हथौड़ा और बुलडोजर चलने वाला है। इसे लेकर सोमवार इन सभी के घरों पर इश्तेहार भी चिपका दिया गया। पूर्व प्रखंड प्रमुख के अगनूचक और आरा स्थित के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया गया। यह कार्रवाई सोमवार की देर शाम की गयी। एसपी विनय तिवारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को कोर्ट से इश्तेहार मिलने के तुरंत बाद आरोपितों के घरों पर चिपका दिया गया। अब मंगलवार को कुर्की की कार्रवाई की जायेगी। साथ ही गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी की जा रही है। बता दें कि शनिवार को गिरफ्तारी वारंट मिला था। उसका तामिला कराने के साथ ही पुलिस की ओर से इश्तेहार और कुर्की के लिये कोर्ट से प्रे किया गया था। सोमवार को इश्तेहार भी मिल गया। अब मंगलवार को कुर्की की बारी है। 

Chief Sanjay murder case-एक सप्ताह पहले गोली मार की गयी थी हत्या, अबतक लाइनर समेत दो गिरफ्तार

 Chief Sanjay murder case
Sanjay Singh murder case

आरा। बाबूबांध पंचायत के मुखिया संजय सिंह की 15 नवंबर की दोपहर चरपोखरी थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर और भलुआना गांव के बीच गोली मार हत्या कर दी गयी थी। बजेन गांव के रहने वाले मुखिया संजय सिंह को चुनावी रंजिश में एंबुलेंस सवार अपराधियों ने गोली मार दी थी। उसे लेकर अगनूचक प्रीतमपुर गांव निवासी पूर्व प्रखंड प्रमुख अनिल सिंह और उनके दो बेटों सहित आठ अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। हत्या के बाद के अपराधियों की धरपकड़ को लेकर एसपी की ओर से एसआईटी का गठन किया गया है। टीम उसके बाद से ही आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी है। लाइनर समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। लेकिन मुख्य आरोपित पूर्व प्रमुख अनिल सिंह और उनके बेटों सहित छह अभियुक्त अभी तक फरार चल रहे हैं।

पढ़ें: भोजपुर में आठ साल के दौरान मारे गये चार मुखिया, तीन बने गोलियों के शिकार

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
pintu Bhaiya
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular