HomeNewsआरा में ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक जख्मी, पटना रेफर

आरा में ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक जख्मी, पटना रेफर


Youth injured in Arrah: आरा एवं कारीसाथ स्टेशन के बीच अप लाइन पर समीप सोमवार की सुबह घटी घटना

खबरे आपकी आरा। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा एवं कारीसाथ स्टेशन के बीच अप लाइन पर सोमवार की सुबह चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे रेल पुलिस द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।

Youth injured in Arrah: अज्ञात युवक की पहचान नहीं

घटना के संबंध में बताया जाता है कि आज सुबह वह किसी ट्रेन से बक्सर की ओर जा रहा था। इसी बीच आरा एवं कारीसाथ स्टेशन के बीच अप लाइन पर वह ट्रेन से गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना आरा रेल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आई। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक अज्ञात युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

आरा कारीसाथ के बिच ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular