HomeNewsआरा कारीसाथ के बिच ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की...

आरा कारीसाथ के बिच ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

खबरे आपकी Ara Train आरा। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा एवं कारीसाथ स्टेशन के बीच रविवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरातफरी का आलम रहा। सूचना मिलते ही आरा रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

jay kumar

इसी वर्ष मैट्रिक का परीक्षा दिया था छात्र

पढ़े :- शव को खेत में फेक भाग निकले परिवार वाले,मोबाईल से खुला राज

Ara Train : आरा एवं कारीसाथ स्टेशन के बीच घटी घटना

जानकारी के अनुसार मृतक ईमादपुर थाना क्षेत्र के दनवार बिहटा गांव निवासी सुदामा पाल का 16 वर्षीय पुत्र राजू पाल है। उसने इसी वर्ष मैट्रिक का परीक्षा भी दिया था। इधर, मृतक के भाई अरविंद पाल ने बताया कि आज सुबह वह करीब 6 बजे घर से बिना कुछ कहे निकला था। जिसके पश्चात दोपहर करीब एक बजे रेल थाना द्वारा उन्हें सूचना मिली के ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। जिसके बाद मृतक के परिजन आरा रेल थाना पहुंचे।

घर में मचा कोहराम

बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के परिवार में मां रीता देवी, दो भाई अनिल पाल, अरविंद पाल व दो बहन प्रियंका एवं शोभा है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।हादसे के बाद मृतक की मां रीता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े :- Jagdishpur Loot : सेल्समैन को गाड़ी सहित ले कर भाग रहे थे लुटेरे,जीपीएस से बची

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular