Homeअन्यमहिला अत्याचार रोकने और न्याय दिलाने को काम करेगी महिला डेस्क

महिला अत्याचार रोकने और न्याय दिलाने को काम करेगी महिला डेस्क

बिहार/आरा: justice to women महिलाओं को न्याय दिलाने को काम करेगी महिला डेस्क, जिले भर में महिला पर होने वाले अत्याचार रोकने और न्याय दिलाने के लिये महिला डेस्क काम करेगी। नये थाना भवन के उद्घाटन के अवसर पर एसपी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला डेस्क के साथ थाना इंचार्ज सहित पूरी टीम हमेशा काम करेगी। जिले भर की महिलायें अपनी किसी भी समस्या की शिकायत दर्ज करा सकती है। जांच करने के बाद उसका त्वरित निष्पादन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि महिला थाना के स्टाफ को लॉ एंड आर्डर की डयूटी नहीं लगाया जाती है। ऐसे में शिकायत दर्ज कराने वाली महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने पर ही पूरा फोकस रहेगा। इसे लेकर थानाध्यक्ष सहित अन्य अफसरों को निर्देश भी दिया गया है।

jay kumar

justice to women: महिलाओं को न्याय दिलाने को काम करेगी महिला डेस्क

justice to women

थाना भवन के उद्घाटन में नारी सम्मान और महिला सशक्तिकरण की  दिखी झलक

नये थाना भवन के उद्घाटन के मौके पर नारी सम्मान के साथ महिला सशक्तिकरण की झलक देखने को मिली। दरअसल रविवार को महिला थाना के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन होना था। इसके लिये एसपी विनय तिवारी महिला थाना पहुंचे थे। इस दौरान एसपी की पहल पर महिला थानाध्यक्ष लक्ष्मी द्वारा नये भवन का फीता काटा गया। जबकि एसपी द्वारा दीप जलाया गया। उसके बाद एसपी की उपस्थिति में अन्य अफसरों ने कुर्सी पर बैठी महिला थानाध्यक्ष के साथ फोटो भी खिंचाई। उद्घाटन के बाद एसपी ने घूम-घूमकर पूरे थाना भवन को देखा। इस असवर पर एएसपी हिमांशु, हेड क्वार्टर डीएसपी विनोद कुमार, मेजर रामविलास चौधरी, नवादा थाना इंचार्ज अविनाश कुमार और महिला थाना इंचार्ज लक्ष्मी पटेल समेत अन्य अफसर मौजूद थे।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular