HomeNewsहत्याकांड में फरार छह पर इनाम घोषित

हत्याकांड में फरार छह पर इनाम घोषित

Rajpur murder case: हत्याकांड में फरार चल रहे छह पर आरोपितों पर इनाम घोषित

इमादपुर थाना में 21 जुलाई 2021 को दर्ज हत्याकांड में फरार चल रहे सभी आरोपित

एसपी ने सभी आरोपितों पर घोषित किया पांच-पांच हजार का इनाम

खबरे आपकी बिहार/आरा: भोजपुर के इमादपुर थाना के एक हत्या के मामले में फरार चल रहे छह आरोपितों पर इनाम रखा गया है। एसपी विनय तिवारी ने इन सभी के खिलाफ पांच-पांच हजार का इनाम का घोषित किया है। इन आरोपितों में इमादपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के होली पासवान, शेषनाथ पासवान, भैया राम, बसंत पासवान, गोपी पासवान और अनिल पासवान शामिल हैं। सभी पर रोहतास जिले के कच्छवां थाना क्षेत्र के सरैंया गांव निवासी आनंद कुमार नामक एक युवक की हत्या करने का आरोप है। युवक को अगवा कर मार डाला गया है। घटना के बाद से ही ये आरोपित फरार चल रहे हैं।

Rajpur murder case: रोड जाम के दौरान अगवा कर रोहतास के युवक की कर दी गयी थी हत्या

Rajpur Murder Case-reward declared on six
एसपी ने सभी आरोपितों पर घोषित किया पांच-पांच हजार का इनाम

बताया जा रहा है कि पिछले साल 21 जुलाई को पूर्व के विवाद में राजपुर गांव के एक युवक को गोली मार दी गयी थी। उसके खिलाफ राजपुर गांव के पास रोड जाम किया गया था। तभी आनंद कुमार अपने बहनोई के साथ चौरी थाना क्षेत्र को ओझवलिया कला गांव से बाइक से घर लौट रहा था। राजपुर के पास रोड जाम करने वालों ने दोनों को पकड़ लिया। उसके बाद मारपीट कर बाइक की चाबी छीन ली गयी। तब आनंद के बहनोई तो किसी तरह जाम कर रहें लोगों के चंगुल से निकल गये थे। लेकिन आनंद घर नहीं लौट सका था। बाद में उसकी बाइक सोन नदी से मिली थी।

हत्या में दर्जन भर लोगों का आया था नाम, छह चल रहे फरार

घटना को लेकर आनंद के चचेरे भाई मुकेश कुमार ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। उसके बाद पुलिस की छानबीन में हत्या में करीब दर्जन लोगों के नाम आये। उसमें कुछ को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि छह आरोपित अभी फरार चल रहे हैं। उसे देखते हुये एसपी द्वारा इन सभी के खिलाफ इनाम घोषित कर दिया गया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular