HomeNewsलूट के दौरान अपराधियों ने युवक को मारी गोली

लूट के दौरान अपराधियों ने युवक को मारी गोली

Anil Rai shot:गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटी सासाराम के समीप सोमवार की देर रात घटी घटना

jay kumar

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

जख्मी युवक का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

खबरे आपकी बिहार/आरा: भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत छोटी सासाराम गांव स्थित गिट्टी प्लांट के समीप सोमवार की देर रात बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को गोली पीठ में बीच-बीच मारी गई है, जो दाहिने साइड सीने से आरपार हो गई है। इससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

Anil Rai shot:बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने मारी गोली

Anil Rai

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत सूरज राय का 40 वर्षीय पुत्र अनिल राय है। वह ठेकेदारी का काम करता था। वह कुछ महीनों से पिकअप व अन्य गाड़ियो पर सब्जी लोड करने का कार्य कर रहा था। इधर, जख्मी युवक की पत्नी नीलम देवी ने बताया कि वह आज सुबह बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता गाड़ी पर सब्जी लोड करने गए थे।

सोमवार की देर रात जब वह लोडिंग का काम खत्म कर बाइक से वापस लौट रहे थे। उसी दरमियान गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटी सासाराम गांव स्थित गिट्टी प्लांट के समीप एक बाइक पर सवार तीन संख्या में हथियारबंद अपराधियो ने उसे बीच रास्ते मे घेर लिया और अनिल राय से बाइक व पैसा छीनने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त हथियारबंद अपराधियों ने उसे पीछे से पीठ के बीचो-बीच गोली मार दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular