HomeNewsBadki Nainijor: जेठानी के साथ शौच के लिए गई देवरानी को मारी...

Badki Nainijor: जेठानी के साथ शौच के लिए गई देवरानी को मारी गोली

Women shot in Badki Nainijor: दो गोली लगने से जख्मी महिला इलाज के लिए पटना रेफर

jay kumar

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

बक्सर के बड़की नैनीजोर गांव स्थित बांध के समय बुधवार की रात घटी घटना

खबरे आपकी बिहार आरा। जेठानी के साथ शौच के लिए गई देवरानी को बदमाशों ने गोली मार दी। जख्मी महिला को एक गोली बाये हाथ के हथेली में एवं दूसरी गोली सीने के बीचो-बीच लगी है। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। घटना बक्सर जिले के नैनीजोर थाना क्षेत्र के बड़की नैनीजोर गांव स्थित बांध के समीप बुधवार की रात की है। घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

Women shot in Badki Nainijor: बक्सर के बड़की नैनीजोर गांव स्थित बांध की घटना

Women shot in Badki Nainijor
Women shot near Badki Nainijor dam

जानकारी के अनुसार जख्मी महिला बक्सर जिले के नैनीजोर थाना क्षेत्र के बड़की नैनीजोर गांव निवासी पवन तिवारी की 25 वर्षीया पत्नी आत्मा देवी है। इधर, आत्मा देवी ने बताया कि बुधवार की रात वह अपनी जेठानी मीना देवी के साथ गांव में ही स्थित बांध के समीप शौच के लिए गई थी। तभी एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में हथियारबंद बदमाश वहां आ धमके और बाइक खड़ी कर दी। इसके बाद बदमाशों ने यही सब है मारो-मारो कहकर फायरिंग कर दी।

फायरिंग के दौरान एक गोली देवरानी के बाये हाथ के हथेली में लग गई। इसके बाद बदमाशों ने उसकी जेठानी मीना देवी पर भी फायरिंग की। जिसे बचाने के क्रम में दूसरी गोली देवरानी के सीने के बीचो-बीच लग गई। घटना के बाद हथियारबंद बदमाश बाइक से फरार हो गए। गोली लगने से गंभीर रुप से जख्मी देवरानी जमीन पर गिर पड़ी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि हथियारबंद बदमाशों ने महिला को गोली क्यों मारी? इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular