HomeNewsझारखंडलालू प्रसाद यादव दोषी करार : चारा घोटाला के डोरंडा ट्रेजरी केस...

लालू प्रसाद यादव दोषी करार : चारा घोटाला के डोरंडा ट्रेजरी केस में आया फैसला

Lalu convicted in Doranda case: डोरंडा ट्रेजरी केस के सभी अभियुक्तों का फैसला

खबरे आपकी बिहार संयुक्त बिहार बहुचर्चित चारा घोटाला के सबसे बड़ा केस डोरंडा ट्रेजरी रुपया 139.35 करोड़ गबन केस में आज यानी मंगलवार को CBI की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुना दिया। चारा घोटाला के सबसे बड़े इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को कोर्ट ने दोषी करार कर दिया है। साथ ही साथ 98 अन्य आरोपियों के भाग्य का भी फैसला हो गया। चारा घोटाला में फैसला आने के कारण मंगलवार की सुबह से ही कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

Lalu convicted in Doranda case: CBI के विशेष न्यायाधीश का आया फैसला

Lalu convicted in Doranda case

इसके पहले लालू प्रसाद यादव के वकील प्रभात कुमार ने कहा की उम्र एवं स्वस्थ को अगर देखा जाये तो लालू प्रसाद यादव जेल जाने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में कोर्ट से राहत की उम्मीद है। इसके पहले वाले केस में स्थितियां अलग थी, आज अलग है।’ इस केस में 10 महिलाएं भी आरोपी है। 29 जनवरी को CBI के विशेष न्यायाधीश एस के शशि की अदालत ने बहस पूरी होने के बाद 15 फरवरी को फैसले की तारीख निर्धारित की थी एवं सभी आरोपियों को कोर्ट में सशरीर हाजिर होने का आदेश दिया था। निर्धारित तिथि को उपस्थित रहने के लिए लालू प्रसाद यादव स्वस्थ कारणों के मध्यनजर पहले ही रांची पहुंच गए थे।

विदित रहें की इसके पहले चारा घोटाले के 4 मामले (देवघर के एक, दुमका ट्रेजरी की दो अलग-अलग धारा और चाईबासा ट्रेजरी से संबंधित दो मामलों में) लालू प्रसाद यादव दोषी करार दिए जा चुके हैं। जेल जाने के बाद अभी पहले के सभी मामलों में जमानत पर बाहर हैं।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular