Homeबिहारआरा भोजपुररेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार से अज्ञात युवक का शव बरामद

रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार से अज्ञात युवक का शव बरामद

रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार से अज्ञात युवक का शव बरामद
आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के समीप मंगलवार की सुबह एक अज्ञात 40 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नवादा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर, पुलिस की माने तो अज्ञात युवक की मौत अत्यधिक गर्मी होने एवं लू-लगने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular