HomeNewsक्राइमवार्ड पार्षद घर की खिड़की में पिस्टल लगा की फायरिंग

वार्ड पार्षद घर की खिड़की में पिस्टल लगा की फायरिंग

वार्ड पार्षद घर की खिड़की में पिस्टल लगा की फायरिंग, सनसनी
देर रात घटी इस वारदात से आसपास के इलाके में मची सनसनी
शहर के खेताड़ी मोहल्ला वार्ड नंबर-24 शनिवार की देर साथ घटी घटना
आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र खेताड़ी मोहल्ला वार्ड नंबर-24 में शनिवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने वार्ड पार्षद से ही घर के खिड़की में पिस्टल लगा तबातोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद अपराधी हवाई फायरिंग करते एवं हथियार लहराते हुए भाग निकले। इस घटना के बाद वार्ड पार्षद एवं उनका पूरा परिवार दहशत में आ गया। फायरिंग की आवाज सुनते ही मोहल्ले के लोग घर से बाहर निकल गए। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा भी बरामद किया है। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार वार्ड पार्षद टाउन थाना क्षेत्र के खेताड़ी मोहल्ला वार्ड नंबर-24 निवासी स्व.एनामुल हक के पुत्र मो.शमीम अख्तर है। इधर, वार्ड पार्षद ने बताया कि वे खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए जैसे ही मच्छरदानी के अंदर गए। तभी एक व्यक्ति द्वारा उनका दरवाजा खटखटाया गया। उन्होंने उसे आवाज देकर लाइट में आने को कहा, लेकिन वह नही आया। उनके मकान के कोने में एक कमरा है। जिसका खिड़की खुला रहता है, उसी खिड़की में बंदूक लगाकर अपराधी ने ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी। तीनों गोली उनके घर के दरवाजे में जा लगी। इसके बाद उसने दो राउंड हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। वार्ड पार्षद शमीम अख्तर ने किसी भी व्यक्ति से विवाद एवं दुश्मनी की बातों से साफ इनकार किया है। सूचना मिलते ही हेड क्वार्टर डीएसपी विनोद कुमार, नगर थाना इंचार्ज अविनाश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और वार्ड पार्षद से बातचीत कर मामले की जानकारी ली।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular