HomeNewsक्राइमभोजपुर में भारी मात्रा में गोली के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

भोजपुर में भारी मात्रा में गोली के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

भोजपुर में भारी मात्रा में गोली के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

बड़हरा इलाके में भोजपुर पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई

पुलिस तस्करों से कर रही पूछताछ, गुरुवार को कर सकती है खुलासा

आरा। भोजपुर पुलिस और पटना एसटीएफ की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम द्वारा बड़हरा इलाके से भारी मात्रा में गोलियों सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस तीनों से
कड़ी पूछताछ कर रही है‌।
सूत्रों के अनुसार तस्करों के पास से 315 बोर की करीब दो हजार गोलियां बरामद की गयी है‌। गिरफ्तार तस्करों में एक कोईलवर इलाके का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि भोजपुर एसपी के साथ एसटीएफ को बड़हरा इलाके में गोली और हथियारों की खेप के साथ तस्करों के आने की सूचना मिली थी। उसी आधार पर टीम ने छापेमारी कर गोलियों के जखीरे के साथ तीन तस्करों को दबोच लिया। हालांकि पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ बताने से परहेज कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि गुरुवार को एसपी प्रेस कांफ्रेंस कर इसका खुलासा कर सकते हैं।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular