Homeस्वास्थ्यचिकित्सक दंपति ने डीडीसी को किया सम्मानित

चिकित्सक दंपति ने डीडीसी को किया सम्मानित

चिकित्सक दंपति ने डीडीसी को किया सम्मानित
अंग वस्त्र, बुके और डायरी देकर किया सम्मानित
आरा। शहर के करमन टोला रोड स्थित विश्वराज हाॅस्पीटल के डायरेक्टर सह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. महावीर प्रसाद गुप्ता एवं उनकी पत्नी दंत चिकित्सक डॉ. रंजना बर्षा ने बुधवार को संयुक्त रूप से उप विकास आयुक्त हरी नारायण पासवान को अंग वस्त्र (शाॅल),बुके एवं डायरी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चिकित्सक डॉ. महावीर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि डीडीसी हरि नारायण पासवान के नेतृत्व में भोजपुर जिले में विकास हो रहा है। उनके सराहनीय कार्य को देखते हुए आज हॉस्पिटल की ओर से उनको सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर डीडीसी काफी गदगद दिखे। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अरविंद कुमार सिंह, अलीपुर पंचायत के पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह, समाजसेवी दीपक कुमार अकेला, गोपाल जी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Bijay singh
jay kumar
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular