Homeबिहारआरा भोजपुरविद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से छात्र की मौत

विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से छात्र की मौत

विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से छात्र की मौत
इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम
पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव में रविवार की शाम घटी घटना
आरा। गजराजगंज ओपी अंतर्गत कारीसाथ गांव में रविवार की शाम विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज गांव वार्ड नंबर-10 निवासी शिवजनम सिंह का 17 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र कुमार सिंह। उसने इसी वर्ष मैट्रिक पास की थी। वह इंटर में एडमिशन लेने वाला था। इधर, मृतक के बड़े भाई बलमिन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि वह गांव में ही रविवार की शाम ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था। ट्यूशन पढ़कर जब वह वापस घर लौट रहा था। जहां रास्ते मे पहले से विद्युत प्रवाहित तार टूटकर गिरा पड़ा था। वह शरीर विद्युत प्रवाहित तार से स्पर्श कर गया। जिसके कारण वह करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आये। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

छह माह के भीतर दूसरी घटना से लोग मर्माहत
आरा। बताया जाता है कि मृतक अपने छह बहन व दो भाई में सबसे छोटा था। उसके परिवार में छह बहन मुन्नी देवी, रिशु देवी, ललिता देवी, सोनी देवी, माधुरी देवी व छोटी कुमारी एवं एक बड़ा भाई बलमिन्द्र कुमार सिंह है। मृतक की मां चंद्रावती देवी की मौत इसी वर्ष फरवरी माह में हृदय गति रुकने के कारण हो गई थी। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular