Homeअन्यखेत से पटवन कर घर लौट रहे किसान को बस ने रौंदा

खेत से पटवन कर घर लौट रहे किसान को बस ने रौंदा

खेत से पटवन कर घर लौट रहे किसान को बस ने रौंदा, मौत
इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तोड़ा दम
पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
तरारी थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव में बुधवार की देर शाम घटी घटना
आरा। भोजपुर के तरारी थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव में बुधवार की देर शाम बस ने एक किसान को रौंद दिया। इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक इमादपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर वार्ड नंबर-3 निवासी स्व.मधेश्वरा के 60 वर्षीय पुत्र गुप्तेश्वर साह है। वे पेशे से किसान थे। इधर, मृतक की बहू मीना देवी ने बताया कि बुधवार की शाम वे अपने धान के खेत में पानी पटाने गए थे। पटवन कर जब वे वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान बिशुनपुर गांव के समीप अज्ञात बस ने उन्हें रौंद दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए तरारी पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने बुधवार की देर शाम दम तोड़ दिया। टाउन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व तीन बहन में सबसे बड़े थे। मृतक के परिवार में पत्नी रमुना देवी, पांच पुत्री पार्वती, प्रभा, आशा, लक्ष्मीणा, कंचन, पुत्र विनय, जितेंद्र एवं हरेंद्र है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी रमुना देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular