Homeबिहारआरा भोजपुरशौच करने गये युवक की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत

शौच करने गये युवक की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत

आरा। भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में गुरुवार की सुबह पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक संदेश थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव वार्ड नंबर-9 निवासी जागपति चौधरी का 29 वर्षीय पुत्र नंद किशोर चौधरी है। वह पेशे से मजदूर था। इधर, मृतक के पिता जागपति चौधरी ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे वह घर से शौच करने के लिए निकला था। लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद जब वह घर वापस नहीं आया, तो परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया। खोजबीन के दौरान जब लोग गांव में स्थित बधार में पहुंचे, तो देखा कि उसका शव पानी भरे गड्ढे में पडा है। ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि अपने तीन भाई व एक बहन में तीसरे स्थान पर था। मृतक के परिवार में पत्नी बबिता देवी व दो पुत्री रूही एवं रिद्धि है। मृतक की मां सुभांति देवी की मौत 20 वर्ष पूर्व नाव हादसे में हो गई थी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद मृतक की पत्नी बबीता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular