Homeराजनीतआरा के विकास के लिए मैदान में उतरी हूं-शिवकुमारी

आरा के विकास के लिए मैदान में उतरी हूं-शिवकुमारी

आरा के विकास के लिए मैदान में उतरी हूं-शिवकुमारी
प्रेस वार्ता के दौरान बोली आरा नगर निगम की मेयर प्रत्याशी शिव कुमारी देवी
आरा। आरा नगर निगम की मेयर प्रत्याशी शिव कुमारी देवी ने कहा कि वे शहर के विकास के लिए तथा निगम में फैले भ्रष्टाचार मिटाने के लिए चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने गुरुवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा। उन्होंने कहा कि मैं आरा शहर के विकास के लिए नगर निगम के चुनाव के मैदान में उतरी हूं। नगर निगम में फैले व्याप्त भ्रष्टाचार को मिटाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2002 में जब वह चेयरमैन बनी थी। तब आरा के विकास के लिए काफी कुछ किया था। आरा बस स्टैंड में 105 दुकानें बनाई थी। वे दुकानें उन्हीं दुकानदारों को दिया गया, जो वहां अपनी रेहड़ी वगैरह लगाते थे। वर्तमान में शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। चारों तरफ जाम ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। महिलाओं तथा पुरुषों के लिए यूरिनल नहीं है। बैठने की व्यवस्था नहीं है। इन सभी बिंदुओं पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं अकेली महिला हूं जो अपने बल पर मैदान पर उतरी हुई हूं। बहुत से ऐसे प्रत्याशी है, जो अपने सहयोगियों के बल पर मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि अगर मैं चुनाव जीतती हूं तो नगर निगम के इतिहास में पहली बार जनता दरबार का आयोजन होगा। नगर निगम में रिक्त पदो पर बहाली होगी। शहर में नए पार्किग स्थलों का चुनाव होगा। नगर निगम कर्मचारियों के फैमिली पेंशन का बिल बोर्ड में लाया जाएगा। जन्म मृत्यु पंजीकरण में फैले भ्रष्टाचार की रोकथाम होगी। महिला सुरक्षा के लिए मुहल्लों में स्ट्रीट लाइट का प्रबंधन होगा। शहर में चोरी और डकैती की घटनाओं को रोकने के लिए सीसीटीवी लगाया जाएगा।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular