Homeआरा भोजपुरबिहियामृतक अधिवक्ता बादशाह सदाकत के जनाजे में उमड़ी भीड़

मृतक अधिवक्ता बादशाह सदाकत के जनाजे में उमड़ी भीड़

Badshah Sadaqat:राजद नेता बादशाह सदाकत को मखदूम बाबा मजार के समीप स्थित कब्रिस्तान में दी गयी मिट्टी

  • जनाजे में भाकपा माले नेता राजू यादव भी शामिल हुए
  • बिहिया में लोगों ने उनकी याद में कैंडल मार्च निकाल किया याद

खबरे आपकी (जितेंन्द्र कुमार) भोजपुर/बिहिया:नगर पंचायत बिहिया स्थित वार्ड नंबर 6 निवासी व पेशे से अधिवक्ता और राजद नेता बादशाह सदाकत की शुक्रवार को हुए निधन के बाद शनिवार को उनके जनाजे में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

Badshah Sadaqat: भाकपा माले नेता राजू यादव जनाजे में शामिल हो दी मिट्टी

Badshah Sadaqat

मृतक अधिवक्ता को नगर के मखदूम बाबा के मजार के समीप स्थित कब्रिस्तान में मिट्टी दी गयी। इस दौरान जनाजे में भाकपा माले नेता राजू यादव भी शामिल हुए।

मालूम हो कि गत् शुक्रवार को बाथरूम में गये अधिवक्ता की अचानक हीं मृत्यु हो गयी थी। सामाजिक कार्यों में हमेशा हीं बढ-चढ़कर रूचि लेने वाले बादशाह सदाकत के निधन के बाद शनिवार की शाम बिहिया में लोगों ने उनकी याद में कैंडल मार्च निकाला और उन्हें याद किया।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular